संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने तेज किया जनसंपर्क
बदायूं, 11 अगस्त। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 13 अगस्त को बदायूं में किसान ट्रैक्टरों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में तूफानी दौरा कर ट्रैक्टरों की श्रृंखला बढ़ाने के लिए जनसंपर्क किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना, जिला सचिव अर्जुन सिंह, तहसील उपाध्यक्ष केसर अली गाजी, ब्लॉक अध्यक्ष सलारपुर पप्पू सैफी, सुरेश दीवान, बृजपाल प्रजापति, ठाकुर कृष्ण पाल सिंह, भंवर पाल सिंह और नन्हे राजपूत समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ग्राम नौशाना, मुल्लापुर, नवादा, नादौलिया, बिलात, कुडरा, विदोलिया, मोहम्मदपुर बिहार, बिनावर, ओझा और घटपुरी समेत कई गांवों का दौरा किया।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि पूरे जनपद में ब्लॉक और तहसील स्तर पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। बदायूं में ट्रैक्टर परेड एआरटीओ कार्यालय से इस्लामिया इंटर कॉलेज तक निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर परेड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुप्ता भी शामिल होंगे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
