बदायूं
सिविल लाइंस पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे, चोरी के 5,500 रुपये बरामद
केशव गुप्ता
अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइंस पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 5,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को थाना सिविल लाइंस में मुकदमा अपराध संख्या 291/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि तीनों आरोपी मुकेश जौहरी हॉस्पिटल से वादी धर्मपाल पुत्र लेखराज निवासी सराय पिपरिया, थाना मूसाझाग के रुपये और मोबाइल फोन चोरी कर ले गए थे।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमित रस्तोगी पुत्र जयदेव रस्तोगी, निवासी बंदूकचियान, धामपुर, बिजनौर, हाल निवासी नेकपुर, थाना सिविल लाइंस बदायूं; अश्वनी वर्मा पुत्र स्व. लटूरी लाल, निवासी जवाहरपुरी, थाना सिविल लाइंस बदायूं तथा गौरव सक्सेना पुत्र प्रेमशंकर सक्सेना, निवासी नेकपुर गली नंबर चार, थाना सिविल लाइंस बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 5,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
