6:43 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

मछली पकड़ने का विरोध करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता को धमकी, दो नामजद समेत चार पर मुकदमा

बदायूं

मछली पकड़ने का विरोध करने पर बजरंग दल कार्यकर्ता को धमकी, दो नामजद समेत चार पर मुकदमा

केशव गुप्ता

उसावां। थाना क्षेत्र के ग्राम वन बौसारी में तालाब में मछली पकड़ने का विरोध करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। बजरंग दल कार्यकर्ता ने कथित रूप से जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सावन माह में गांव के तालाब पर गांव निवासी आरिफ खान मछली पकड़ रहा था। बजरंग दल कार्यकर्ता संजय पुत्र बल्लू ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने के बाद आरिफ खान, आजम खान पुत्र अली बहादुर खान तथा दो अन्य अज्ञात लोगों ने संजय को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी।
मामले में संजय की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ खान, आजम खान पुत्र अली बहादुर खान सहित दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस