5:09 pm Tuesday , 29 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तिरंगा यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत, की पुष्प वर्षा

उझानी में तिरंगा यात्रा का मुस्लिम समाज ने किया भव्य स्वागत, की पुष्प वर्षा ।

उझानी-बदांयू 11 अगस्त।

देशभक्ति के रंग में सराबोर नगर में मंगलवार को निकली तिरंगा यात्रा का मुस्लिम समाज ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। घंटाघर से लेकर बिल्सी रोड तक फूल बरसाए गए और मुख्य अतिथियों को माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

यात्रा का स्वागत घंटाघर चौराहे पर भाजपा नेता जमीर खान ने अपने बूथ अध्यक्षों व मुस्लिम समाज के लोगों के साथ किया। इसके बाद बिल्सी रोड स्थित बाड़े वाली मस्जिद के पास जमीर खान के नेतृत्व में बड़ी तादाद में मुस्लिम समाज ने स्वागत कर फूलों की बारिश की ।

इसी क्रम में कुरैश्यान मस्जिद पर असलम कुरैशी व जमील अंसारी, किला खेड़ा तथा राजा कटपीस पर भी मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में नईम सैफी, शानू रजा, निराले अल्वी, इरफान खान, बबलू सैफी, डॉ. शफात अब्बासी, मुकेश अंसारी, असलम कुरैशी आदि मौजूद रहे।

यात्रा में शामिल मुख्य अतिथि दुर्विजय शाक्य, विमल कृष्ण अग्रवाल और सचिन अग्रवाल का भी मुस्लिम समाज के लोगों ने पटका पहनाकर व माला डालकर अभिनंदन किया।

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशभक्ति का परिचय दिया। इससे नगर में हिंदू-मुस्लिम एकता की गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली।

विज्ञापन एक्सप्रेस