8:07 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

ओया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस से हुआ प्रमाणित

ओया का आयुष्मान आरोग्य मंदिर एनक्यूएएस से हुआ प्रमाणित
बिल्सी। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव ओया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उपकेंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) के तहत प्रमाणित किया गया है। केंद्र का नेशनल एसेसमेंट चार जुलाई को राष्ट्रीय टीम द्वारा किया गया था। सोमवार को इसका परिणाम सकारात्मक आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय टीम में शामिल डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. मोनिका ने ओया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों और अन्य निर्धारित मानकों का मूल्यांकन किया था। केंद्र पर सीएचओ हिना सैफी एवं एएनएम साक्षी सक्सेना तैनात हैं। सीएचसी बिल्सी के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ओया के आयुष्मान आरोग्य मंदिर को एनक्यूएएस प्रमाणन मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे केंद्र पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है। उन्होंने केंद्र के कर्मचारियों को बधाई दी।

विज्ञापन एक्सप्रेस