सहसवान में गूंजे “हर हर महादेव” के जयकारे, कछला गंगा घाट से लाकर किया जलाभिषेक*
*सहसवान (बदायूं) श्रावण मास के पावन अवसर पर सोमवार को नगर के सभी मोहल्लों में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भारी ताद में शिव भक्त कछला गंगा घाट से पवित्र जल लेकर पैदल यात्रा, डाक कावर साइकिल से डाक कावर 11 किलो जल, 16 किलो जल, 31 किलो जल 51 किलो जल, भारी संख्या में सभी शिव भक्त जल लाते दिखे , शिव मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की।
सुबह से ही भक्तों का जत्था “बोल बम” और “हर हर महादेव” के उद्घोष के साथ घाट से रवाना हुआ। हाथों में कलश और कंधों पर गंगाजल लिए श्रद्धालुओं की कतारें सड़कों पर दूर तक देखी गईं। मंदिर पहुंचकर भक्तों ने विधि-विधान से शिवलिंग का जलाभिषेक किया, बेलपत्र और फूल चढ़ाए।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर साल श्रावण में कछला गंगा घाट से जल लाकर यहां अभिषेक करने की परंपरा है। इस बार भी बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने भाग लिया। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस और स्वयंसेवक भी तैनात रहे।
पूजा के बाद प्रसाद वितरण किया गया और मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। भक्तों में शिव कृपा पाने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।
/रविशंकर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
