मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना में मेरठ के युवक तालिब की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी मीना को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि मीना ने अपने प्रेमी आसिम के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस के मुताबिक, आसिम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मृतक के भाई और मुकदमा वादी आकिल का आरोप है कि आसिम ने करीब तीन महीने पहले फोन कर तालिब के पिता को धमकी दी थी कि वह मीना से निकाह करेगा और तालिब को बुढ़ाना न भेजें। इसके बावजूद तालिब के बुढ़ाना पहुंचने पर उसकी हत्या कर दी गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
