3:53 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में कांवड़िए की करंट लगने से मौत, सुरक्षा तैयारियों पर उठे सवाल

बदायूं: कांवड़ यात्रा के दौरान कादरचौक क्षेत्र के गौरामई गांव में करंट लगने से कांवड़िए रोहित की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन की करीब एक महीने से चल रही तैयारियों और ‘नो इंसीडेंट, नो एक्सीडेंट’ के लक्ष्य पर सवाल उठने लगे हैं।

हादसे के बाद ग्रामीण संपर्क मार्गों पर झूलते बिजली के तार, हाईटेंशन लाइनें और सुरक्षा जाल की कमी भी सामने आई है। हालांकि, प्रशासन ने यात्रा से पहले मुख्य कांवड़ मार्ग पर यातायात, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए कई इंतजाम किए थे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.