बदायूं में कांग्रेस जिलाध्यक्ष/शहर अध्यक्ष चुनाव को लेकर 11 अगस्त को
बदायूं। जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर 11 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे उसावां रोड स्थित मंगलम पैलेस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी।
इस दौरान AICC प्रभारी श्री राजपाल खरोला, PCC प्रभारी श्री योगेश दीक्षित, श्री कौशलेंद्र यादव एवं श्री हेमेन्द्र चाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्ष बदायूं के चुनाव हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे।
कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से अपील की गई है कि वे 11 अगस्त को दोपहर 12 बजे मंगलम पैलेस, उसावां रोड पहुंचकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
