5:43 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

बदायूं

समाधान दिवस में एएसपी ग्रामीण ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

केशव गुप्ता

उघैती। शनिवार को समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने थाना उघैती पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों का निष्पक्ष जांच के साथ विधिक एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एएसपी ग्रामीण ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों की जांच निष्पक्ष रूप से करते हुए त्वरित कार्रवाई की जाए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना समाधान दिवस रजिस्टर का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को रजिस्टर को नियमित रूप से अद्यावधिक रखने के साथ ही शिकायतों के निस्तारण की स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान प्रभारी निरीक्षक उघैती ऋषिपाल सिंह समेत थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.