।
उझानी-बदायूं, 8 अगस्त।
कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव कुंडा नरसिंहपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने तमंचे से फायर कर अपने ही गांव के युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित मनसुख पुत्र भूरेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 अगस्त की सुबह गांव का ही देवकुमार पुत्र हेमसिंह तमंचा लेकर उनके भाई राजीव पुत्र भूरेलाल के घर पहुंचा। उसने दरवाजा खटखटाया। जैसे ही राजीव ने दरवाजा खोला, देवकुमार ने तमंचे से उसके मुंह पर गोली मार दी।
गोली लगते ही राजीव लहूलुहान होकर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर मनसुख भी मौके पर पहुंचा तो उसने देवकुमार को हाथ में तमंचा लिए भागते हुए देखा।
तहरीर में मनसुख ने आरोप लगाया कि आरोपी देवकुमार ने एक साल पहले भी दोनों भाइयों को गोली मारने की धमकी दी थी।
घायल राजीव को पहले उझानी सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल बदायूं और वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल के भाई मनसुख की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच उपनिरीक्षक अनुज कुमार को सौंपी गई है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि घटना वाले दिन पुलिस के कुछ अधिकारी फायर की बात मानने को तैयार नहीं थे। दर्ज रिपोर्ट में भी भैंस का कोई जिक्र नहीं किया गया है। जबकि घटना वाले दिन गांव में घेर में बंधी भैंस खोलने को लेकर भी हल्ला था।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
