5:44 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दाखिल की 94 पेज की चार्जशीट

नई दिल्ली: NEET-UG पेपर लीक मामले में CBI ने 94 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के मुताबिक, NTA के तीन सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स पीवी कुलकर्णी, मनीषा मंधारे और मनीषा हवलदार पर पेपर लीक करने का आरोप है।

CBI के अनुसार, मॉडरेशन के दौरान आरोपियों ने पर्चियों पर सवाल लिखे और NCERT के पैराग्राफ मार्क किए। बाद में होटल के कमरों में सवालों को दोबारा तैयार कर कथित तौर पर बिचौलियों के जरिए परीक्षा से पहले आगे पहुंचाया गया।

CBI ने यह भी बताया कि NTA के ‘कॉन्फिडेंशियल सेक्शन’ से बाहर निकलते समय विशेषज्ञों की तलाशी नहीं होती थी और CCTV की लाइव निगरानी के लिए अलग कंट्रोल रूम भी नहीं था।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.