3:56 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

चोरों का आतंक: ट्रांसफॉर्मर व नलकूप को बनाया निशाना

सिविल लाइन क्षेत्र में चोरों का आतंक: ट्रांसफॉर्मर व नलकूप को बनाया निशाना, ग्रामीणों में दहशत

सिलहरी से पी.एस. पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव भगवतीपुर में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने चलती विद्युत लाइन पर लगे विद्युत ट्रांसफॉर्मर से सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा गांव निवासी छोटू पटेल के नलकूप को भी निशाना बनाया। वहीं क्षेत्र के एक अन्य गांव में भी चोरी की घटना सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही चोरियों से उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.