12:33 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, प्रेमिका संग मिलकर शव गोमती में फेंकने का आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पत्नी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र प्रताप पर अपनी पत्नी अंजलि सिंह की हत्या कर शव को गोमती नदी में फेंकने का आरोप है। आरोप है कि घटना को आत्महत्या का रूप देने की भी साजिश रची गई थी।

जांच के दौरान पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर उमेन्द्र प्रताप और उसकी कथित प्रेमिका आरती वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, उमेन्द्र और अंजलि की शादी 2016 में हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उमेन्द्र कथित रूप से आरती से विवाह करना चाहता था। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.