11:29 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

सहसवान – समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया: कार्यकर्ताओं ने केक काटकर दी लंबी उम्र की शुभकामनाएं।

सहसवान (बदायूं) सहसवान क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान का जन्मदिन बेहद उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं ने सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राजनीतिक जीवन में निरंतर सफलता की कामना की।

इस अवसर पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में सपा नेताओं ने कहा कि शाहिद खान के सक्रिय नेतृत्व और जनता के प्रति उनके समर्पण से क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत हो रहा है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया। केक काटने की रस्म के दौरान पूरा हॉल समाजवादी पार्टी के नारों और कार्यकर्ताओं की शुभकामनाओं से गूंज उठा।

इस भव्य जन्मदिन समारोह में सहसवान और आसपास के क्षेत्रों से आए कई प्रमुख समाजवादी नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से शामिल लोग: सपा नेता जमाल उद्दीन, पूर्व विधायक मुसर्रत अली उर्फ हाजी बिट्टन, एडवोकेट गजेंद्र यादव, अर्शी खान, काशिफ अली खान, शहाबुद्दीन मेंबर, सलीम सिद्दीकी, ई.जी. अज़हर खान, विजेंद्र यादव, सपा नेता सलिम, अनिल यादव, वसीम, रिहान और सोहिल खान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर जन्मदिन की बधाई दी और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.