1:34 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

गोरखपुर में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का खुलासा, 22 फर्जी सत्यापन कराने वाला सिपाही गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फर्जी पासपोर्ट सत्यापन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिपाही शशिकांत यादव को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर कई पासपोर्ट जारी कराने में भूमिका निभाई।

जांच के अनुसार, 2023 में गोरखनाथ थाने में तैनाती के बाद करीब डेढ़ साल में 45 पासपोर्ट सत्यापित किए गए, जिनमें से 22 फर्जी पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि गैंगस्टर जोबनजीत का भी गोरखपुर के पते पर पासपोर्ट बना हुआ था। वर्ष 2025 में शशिकांत यादव को निलंबित कर पुलिस लाइन भेजा गया था और लगभग छह महीने पहले उसका तबादला GRP में कर दिया गया था। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.