11:00 am Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

भाकियू जनशक्ति का संगठन विस्तार अभियान तेज, किसानों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

बदायूं

भाकियू जनशक्ति का संगठन विस्तार अभियान तेज, किसानों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

केशव गुप्ता

सदस्यता बैठक में कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति, जिलाध्यक्ष सचिन बाबू बोले— किसानों के हितों की हर स्तर पर होगी मजबूती से पैरवी
भाकियू जनशक्ति की सदस्यता एवं संगठन विस्तार बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने के साथ-साथ किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) की सदस्यता ग्रहण की तथा कई कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में महावीर शर्मा को वरिष्ठ जिला संगठन मंत्री, सुमित कुमार को जिला कोषाध्यक्ष, आरिफ अली एवं राजेश मौर्य को जिला सचिव नियुक्त किया गया। वहीं रामनिवास कश्यप को ब्लॉक अध्यक्ष बिसौली, बृजेश कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष बिल्सी बनाया गया। इसके अलावा सूरजपाल शाक्य, सूरजपाल श्रीवास्तव, देशराज शाक्य एवं संजय कुमार को ब्लॉक सचिव बिसौली तथा किशनवीर को ब्लॉक सचिव बिल्सी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के दौरान छविराम शाक्य, राजू कश्यप, जीतपाल कश्यप, तेजपाल सिंह, अकरम अली, सतीश बाबू, पप्पू शाक्य, करन सिंह, शान मोहम्मद एवं राजेंद्र कुमार गुप्ता (पप्पू) सहित अनेक लोगों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर किसान हितों की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौ. सचिन बाबू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाकियू जनशक्ति किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने वाला संगठन है और किसानों के अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ने तथा पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला महासचिव विनोद कुमार, जिला सचिव नरेंद्र कुमार सहित यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.