कुंवरगांव में 16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप
कुंवर गांव संवाददाता
कुंवरगांव (बदायूं)। थाना कुंवरगांव क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़ित पिता का आरोप है कि बीती रात जब पूरा परिवार घर में सो रहा था, तभी देर रात करीब 12 बजे एक युवक घर में घुस आया और उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
परिजनों के अनुसार सुबह उठने पर किशोरी घर में नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंततः पीड़ित पिता थाना कुंवरगांव पहुंचा और आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


