बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने विधानसभा चुनाव के लिए टिकट वितरण को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन का अंतिम फैसला वही करती हैं और अब तक करीब दो दर्जन उम्मीदवारों के नाम तय किए जा चुके हैं।
मायावती ने बताया कि सभी उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद किया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आकाश आनंद उम्मीदवारों का चयन नहीं करेंगे, बल्कि केवल तय किए गए नामों की घोषणा करेंगे। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी जनसभाओं में उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com






