5:17 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

इज्जतनगर मंडल में 14 कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, 9 को मिली पदोन्नति

।

बरेली, 31 जुलाई 2026।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में जुलाई माह में सेवानिवृत्त हुए 14 कर्मचारियों के सम्मान में गुरुवार को मंडल सभा कक्ष में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समापक राशि भुगतान परिपत्र, मेडिकल कार्ड एवं सेवानिवृत्ति से संबंधित अन्य दस्तावेज सौंपकर उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें, जीवनभर की पूंजी का विवेकपूर्ण निवेश करें और अपने अनुभवों से परिवार व समाज का मार्गदर्शन करते रहें। उन्होंने कहा कि रेल सेवा के दौरान इन कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बनेगी।

मंडल कार्मिक अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया कि विभिन्न विभागों सेवानिवृत्त होने वालों में इंजीनियरिंग से पीलीभीत के नन्द किशोर, विद्युत से इज्जतनगर के शमीम रजा खां और फतेहगढ़ की जहाँआरा वारसी, परिचालन से फर्रुखाबाद के मोहम्मद अशलम, बरेली सिटी के हर नन्दन गंगवार, उत्तरीपुरा के संकट हरन मिश्रा, इज्जतनगर के सुरेन्द्र सिंह व अरोल मकनपुर के राम तीर्थ, सिगनल से रूद्रपुर सिटी के मनोज कुमार सिंह, चिकित्सा से इज्जतनगर के मनोज कुमार शुक्ला, मथुरा छावनी के राम रतन व फर्रुखाबाद के मोहन लाल तथा यांत्रिक से अरविन्द कुमार सिन्हा व रामनगर के जवाहर सिंह रावत शामिल हैं।

आनन्द कुमार ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर इज्जतनगर मंडल में नई पहल शुरू की गई है। इसके तहत सेवानिवृत्ति से रिक्त होने वाले पदों पर उसी दिन पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति दी जा रही है। इससे प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी होगी। इसी क्रम में जुलाई में 9 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला।

समारोह में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यू.एस. नाग, सभी शाखा अधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारी, रेलकर्मी और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिजन मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.