7:52 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

एंटी पेपर लीक बिल संसद से पास, CM योगी बोले- परीक्षा माफिया पर होगा निर्णायक प्रहार

संसद से लोक परीक्षा (संशोधन) विधेयक पारित होने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कानून देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून से परीक्षा माफिया पर कठोर प्रहार होगा और योग्यता आधारित चयन प्रणाली को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.