7:28 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

चंदौसी में पहली बार 50 वर्ष पूर्ण कर चुके वार्ष्णेय दंपतियों का होगा भव्य सम्मान 4 अक्टूबर को

4 अक्टूबर को श्री बारहसैनी सेवा सदन में होगा आयोजन, पंजीकरण शुरू

चंदौसी। वार्ष्णेय समाज के वरिष्ठ दंपतियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से चंदौसी में पहली बार एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर को रामबाग धाम स्थित श्री बारहसैनी सेवा सदन में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, इस समारोह में वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके वार्ष्णेय दंपतियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ दंपतियों के सफल दांपत्य जीवन, उनके अनुभव और पारिवारिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

समारोह में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन एवं परिवारजन शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और पात्र दंपतियों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

आयोजकों ने समाज के पात्र दंपतियों एवं उनके परिजनों से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है, ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ दंपतियों को इस विशेष सम्मान समारोह का हिस्सा बनाया जा सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.