कछला गंगा घाट एवं कांवड़ मार्ग का एसडीएम सदर व सीओ उझानी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बदायूं। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को एसडीएम सदर श्री साईं अश्रित शखमुरी एवं क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह ने कछला गंगा घाट तथा कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कछला गंगा घाट पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा एवं सुविधा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री प्रवीण कुमार, चौकी प्रभारी कछला सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
