बदायूं
पुरानी रंजिश में चली गोलियां, युवक गंभीर घायल; गांव में मचा हड़कंप
बदायूं। जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोटा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दो लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अगरपाल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
