9:28 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी तहसील में लेखपाल कार्यालय में निकला काला कोबरा, मची अफरा-तफरी

।

रेस्क्यू टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा।

बिल्सी बदांयू 27 जुलाई।

बिल्सी तहसील के लेखपाल कार्यालय में सोमवार सुबह काला कोबरा सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक सांप को देखकर कार्यालय में मौजूद कर्मचारी और फरियादी घबरा गए।

जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह जब कर्मचारी दफ्तर पहुंचे तो फाइलों के बीच एक काला कोबरा रेंगता दिखाई दिया। सांप को देखते ही सभी लोग तुरंत बाहर निकल आए और कुछ देर तक दफ्तर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।

सूचना मिलने पर सांप रेस्क्यू करने वाली टीम को बुलाया गया। रेस्क्यू कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़ा और उसे ले जाकर जंगल में उसकी असली जगह पर छोड़ दिया।

घटना के बाद करीब आधे घंटे तक लेखपाल कार्यालय का काम प्रभावित रहा। रेस्क्यू के बाद ही कर्मचारियों ने राहत की सांस ली और फिर से काम शुरू किया।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर उसे खुद न पकड़ें, तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.