ओझा में वर्षों से जलभराव की समस्या, किसानों और ग्रामीणों का जीवन बेहाल; भाकियू (टिकैत) ने दी आंदोलन की चेतावनी
बदायूं। जनपद बदायूं के विकास खंड सालारपुर अंतर्गत गांव ओझा में पिछले कई वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार जिला प्रशासन एवं सालारपुर विकास खंड के अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगातार जलभराव के कारण किसानों और आम लोगों का जीवन नारकीय हो गया है। कई घरों के बाहर पानी भरा रहने से लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है। खेतों और रास्तों पर जलभराव के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि राजनीतिक दबाव के चलते इस गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उनका कहना है कि वर्षों से चली आ रही इस समस्या को अब और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com







