लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर छात्रों पर हुई कार्रवाई और कथित रूप से पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर जवाबदेही की मांग की है।
राहुल गांधी ने अपने पत्र में सवाल उठाया कि पैलेट गन के उपयोग की मंजूरी किसने दी। उन्होंने दावा किया कि इस कार्रवाई में 19 वर्षीय एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसकी एक आंख की रोशनी जाने का खतरा है। राहुल गांधी ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
