कासगंज से लखनऊ तक सीधी ट्रेन की सौगात, 27 जुलाई से दौड़ेगी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस
।
बरेली 26 जुलाई ।
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। कासगंज-ऐशबाग-कासगंज दैनिक एक्सप्रेस को शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया गया।
उझानी स्टेशन पर केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा और पूरनपुर में केन्द्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने उद्घाटन कर विशेष ट्रेन 05018 को रवाना किया। दोनों नेताओं ने इसे क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग पूरी होना बताया।
नई ट्रेन संख्या 15312/15311 रोजाना चलेगी। यह ट्रेन कासगंज, उझानी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, लखीमपुर और सीतापुर होते हुए लखनऊ के ऐशबाग तक जाएगी।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में शुरू हुई इस सेवा से छात्र, व्यापारी, किसान और नौकरीपेशा लोगों को राजधानी तक सीधा, सुरक्षित और आरामदायक सफर मिलेगा। पीलीभीत-पूरनपुर टाइगर रिजर्व आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने से स्थानीय रोजगार को भी गति मिलेगी।
*ट्रेन की खासियत*
16 कोच वाली यह पूरी तरह LHB रेक ट्रेन है। इसमें 1 AC चेयरकार, 9 नॉन-AC चेयरकार और 4 जनरल कोच शामिल हैं।
*समय सारणी*
*15312 कासगंज-ऐशबाग*: कासगंज 04:20 → उझानी 05:02 → बरेली 06:15 → पीलीभीत 07:40 → पूरनपुर 08:40 → ऐशबाग 13:00
– *15311 ऐशबाग-कासगंज*: ऐशबाग 14:00 → सीतापुर 15:20 → बरेली 20:10 → उझानी 21:25 → कासगंज 22:40
मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने कहा कि इज्जतनगर मंडल यात्रियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
