4:57 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा युवक पर हिंदू समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी का आरोप, सोशल मीडिया पोस्ट का मामला

बिल्सी । बदायूं के बिल्सी नगर में सोशल मीडिया पर कथित रूप से हिंदू समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने के आरोप को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की है। संगठन ने बिल्सी कोतवाली पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय बजरंग दल के शुभम शर्मा ने आरोप लगाया कि बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर-8 निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर हिंदू समाज को लेकर अभद्र टिप्पणी पोस्ट की है। उनका कहना है कि इस पोस्ट से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और विभिन्न वर्गों में नाराजगी है।
रविवार दोपहर करीब 12 बजे राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता बिल्सी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवार्ई की मांग की।
क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि शिकायत प्राप्त हई है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवारई की जाएगी।
इस दौरान पवन कुमार गुप्ता, मोहित शर्मा, प्रमोद तोमर सहित राष्टीय बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद
रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस