बदायूं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से बदायूं विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन डाइट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक, लखनऊ के उपसभापति रविंद्र सिंह राठौर तथा सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि रविंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही पार्टी की नींव हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार दो बार और केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने में बूथ कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी बूथ अध्यक्षों की मेहनत के बल पर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया।
वहीं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष तपस्वी, मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो तन-मन-धन से संगठन को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि बदायूं विधानसभा में लगातार विकास कार्य हुए हैं और प्रत्येक बूथ क्षेत्र में विकास की छाप दिखाई देती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के मंत्र “मेरा बूथ सबसे मजबूत, बूथ जीता तो चुनाव जीता” को आत्मसात कर पूरी निष्ठा से कार्य करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री एवं विधानसभा संयोजक विश्वजीत गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला महामंत्री एम.पी. सिंह राजपूत, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जुगेंद्र सिंह पटेल, पूर्व महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह पटेल, चेयरमैन अरविंद रावत, चेयरमैन अनुपम पाठक, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, सीमा राठौर, युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री अंकित मौर्य, महिला मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री रजनी मिश्रा, दुष्यंत सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रामचरण पाल, नौरंगपाल, अजय मथुरिया, राघव सिंह सहित सैकड़ों बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
