2:42 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी- भतीजे के हत्या का आरोपी 11 साल बाद गिरफ़्तार

बिल्सी। बदायूं जिले के बिल्सी थाना पुलिस ने 11 साल से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने भतीजे की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह मामला 2015 का है। बिल्सी थाना क्षेत्र के उलैया निवासी शाकिर अंसारी पर अपने 20 वर्षीय भतीजे मुस्ताक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। इस घटना के बाद से शाकिर फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सप्रीमकोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस की पांच टीमें शाकिर की तलाश में जूटी हुई थीं। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी शाकिर अंसारी को हैदलपुर गांव के पास से धर दबोचा। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पुष्पराज सिह ,राहुल कुमार और प्रशांत कुमार शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित कानूनी कार्रवाईं पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस