4:18 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब बदायूं ने आयोजित किया नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

केदारनाथ स्कूल में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से कराया अवगत, नशा मुक्त समाज बनाने का दिलाया संकल्प

बदायूं।
इनर व्हील क्लब बदायूं द्वारा केदारनाथ स्कूल में मंगलवार को नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं नशा मुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में पीडीसी साधना जी ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार एवं भाषण प्रस्तुत किए। सभी विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, सचिव पूजा रस्तोगी, कोषाध्यक्ष लावी रस्तोगी, आईएसओ ऋचा रस्तोगी, संपादक श्वेता रस्तोगी सहित क्लब की सदस्य अंजू रस्तोगी, संगम रस्तोगी, संगम वैश्य, कुसुम रस्तोगी, सुरभि रस्तोगी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

bannar

Creating image

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.