5:24 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

उझानी में भाजपा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन, 2027 की जीत का लिया संकल्प

के. एम. अरोड़ा बोले— ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता’, विधायक हरीश शाक्य ने विकास कार्यों का किया उल्लेख

उझानी/बदायूं।
भारतीय जनता पार्टी की 114 बिल्सी विधानसभा इकाई द्वारा मंगलवार को उझानी नगर स्थित भगवान दास पैलेस में “भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन” का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष (बरेली) के. एम. अरोड़ा उपस्थित रहे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए के. एम. अरोड़ा ने कहा कि भाजपा रूपी विशाल वटवृक्ष की सबसे बड़ी ताकत उसके बूथ अध्यक्ष हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “बूथ जीता तो चुनाव जीता” के मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

इस अवसर पर बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सदैव मेहनती और संगठन के प्रति समर्पित रहता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया गया है और आगे भी विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से एकजुट होकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सम्मेलन में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों ने आगामी चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, सुधीर श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, जिला मंत्री अजय तोमर, नवनीत शाक्य, मंडल प्रभारी शैलेंद्र मोहन शर्मा, आरती कश्यप, मंडल अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, सचिन अग्रवाल, मोहित तोमर, उपदेश चौहान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.