7:33 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में ‘राष्ट्रीय आम दिवस’ के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया ‘येलो डे’

मदर एथीना स्कूल में ‘राष्ट्रीय आम दिवस’ के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ मनाया ‘येलो डे’
मदर एथीना स्कूल में आज ‘राष्ट्रीय आम दिवस’ के अवसर पर प्री-प्राइमरी के अंतर्गत कक्षा प्लेग्रुप से कक्षा-1 तक के छोटे बच्चों के लिए ‘येलो डे’ का भव्य आयोजन किया गया, जहाँ पीले रंग के गुब्बारों और फूलों से सजे परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चे पीले रंग की सुंदर ड्रेस पहनकर पहुंचे और पूरा प्रांगण सूरज की किरणों की तरह जगमगा उठा। बच्चों ने विविध प्रकार के पीले फूलों, फलों, पशुओं एवं स्कूल वाहन आदि की वेश-भूषा धारण की। इस विशेष दिन पर बच्चों के लिए मैंगो क्राफ्ट, सनफ्लावर मेकिंग जैसी कई रचनात्मक गतिविधियाँ और ‘येलो टिफिन पार्टी’ आयोजित की गई जिसमें बच्चे पीले रंग के भोज्य पदार्थ लेकर आए। जिसके माध्यम से शिक्षकों ने खेल-खेल में बच्चों को पीले रंग के फलों, सब्जियों और वस्तुओं की जानकारी देकर उनके भीतर रचनात्मकता और सकारात्मकता का संचार किया। इसके अलावा बच्चों ने प्रकृति से संबंधित गानों पर पीले रंग के रिंग पहनकर रिंग डांस भी किया। इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका महोदया चयनिका सारस्वत ने अपने संदेश में बताया कि पीला रंग ऊर्जा, ज्ञान और नई शुरुआत का प्रतीक है; जिस तरह सूरज की किरणें दुनिया को रोशन करती हैं, उसी तरह हमारे बच्चे अपनी ऊर्जा से समाज को आलोकित करते हैं और ऐसे आयोजन उनके सर्वांगीण विकास के साथ सीखने की ललक को बढ़ाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस