।
बिल्सी बदांयू 22 जुलाई।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव खिरकबाडी भूड़ में बुधवार सुबह करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा ट्यूबवेल के पास लगे बिजली के तारों से पंखा जोड़ते समय हुआ।
ग्राम निवासी राजपाल (50) ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी में रहते थे। परिजनों के अनुसार तड़के करीब साढ़े चार बजे वह उठे और टेबल फैन का तार बिजली लाइन में जोड़ने लगे। इसी दौरान उन्हें तेज करंट लगा और वह गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर उघैती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजपाल के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। दो बेटों व बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
