बदायूं: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी समस्याएं, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश।
बदांयू 22 जुलाई।
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचीं। अवनी सिंह ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई कर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकता है। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए शासन प्रतिबद्ध है। किसी भी पीड़ित महिला के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
इस दौरान एडीएम न्यायिक, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ज्योति सिंह और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
