1:40 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बदायूं: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मथुरा के युवक पर FIR दर्ज

बदांयू 22 जुलाई।

थाना कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग के बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 20 जून को घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान आरोपी आकाश पुत्र बच्चू निवासी ग्राम दहरुआ, थाना जमुनापार, जिला मथुरा, ने फोन पर बात कर घर की एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि काफी तलाश के बाद भी नाबालिग का कोई पता नहीं चल सका। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कर ली है। जांच उपनिरीक्षक संजय तोमर को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी के बताए गए पते और मोबाइल नंबरों के आधार पर उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस