8:04 am Monday , 28 September 2026
BREAKING NEWS

दिल्ली प्रदर्शन के बाद उसावां में सांसद प्रतिनिधि विवेक मोहन पाल को किया गया हाउस अरेस्ट

बदायूं

बदायूं/उसावां। दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शन के बाद बुधवार को बदायूं जिले के उसावां में सांसद नीरज मौर्य के प्रतिनिधि विवेक मोहन पाल को उसावां थाना पुलिस ने उनके निजी आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया। सुबह से ही पुलिस बल उनके आवास पर तैनात रहा और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया।
दरअसल, मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। इसके बाद उत्तर प्रदेश में प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया और विभिन्न जिलों में विपक्षी नेताओं की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई।
इसी क्रम में उसावां थाना पुलिस ने सांसद प्रतिनिधि विवेक मोहन पाल को उनके निजी आवास तक सीमित रखा। विवेक मोहन पाल का आरोप है कि पुलिस मंगलवार रात से ही उनके आवास पर मौजूद थी। उनका कहना है कि बिना किसी लिखित आदेश के उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
वहीं पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एहतियातन की गई है। पुलिस के अनुसार किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने और जिले में शांति बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया

विज्ञापन एक्सप्रेस