1:44 am Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जंतर- मंतर लाठीचार्ज का विरोध, सपा कार्यकर्ता नज़रबंद

बिल्सी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सपा के कार्यकर्ताओं ने गरुवार को बिल्सी में प्रदर्शन का प्रयास किया। प्रशासन ने सपा नगर अध्यक्ष कविद्र सक्सेना सहित कई कार्यकर्ताओं को उनके कैंप कार्यालय पर ही नजरबंद कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने कैंप कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्राप्त किया ।
सपा कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर केंदीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े की मांग को लेकर शांतिपर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत,उन्हें बिल्सी स्थित कैंप कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपना था।
प्रशासन को सूचना मिलते ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने कविंद्र सक्सेना और अन्य सपा कार्यकर्ताओं को उनके कैंप कार्यालय से बाहर निकलने से रोक दिया, जिससे वे नजरबंद हो गए। इसके बाद बिल्सी के तहसीलदार प्रभा सिंह और नायब तहसीलदार बदन सिंह खुद सपा के कैंप कार्यालय पहुंचे । सपा नेताओं ने उन्हें राष्टपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें लाठीचार्ज की घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवार्ई की मांग की गई थी।
ज्ञापन सौंपने के बाद सपा नगर अध्यक्ष कविद्र सक्सेना ने प्रशासन की कार्रवार्ड पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शांतिपर्ण प्रदर्शन के लिए ज्ञापन देने की योजना थी, लेकिन प्रशासन ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए उन्हें नजरबंद कर दिया। मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव उदयवीर सिंह शाक्य ने भी प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पुलिस बल के दम पर जनता और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। शाक्य ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुई बर्बरता को देश की जनता कभी नहीं भूलेगी। सपा द्वारा पैदल मार्च और प्रदर्शन के ऐलान के मद्ेनजर सपा बिल्सी प्रशासन सुबह से ही सतर्क था। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सपा नगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। अधिकारियों ने सपा नेताओं से बातचीत कर शांति बनाए रखने की अपील की।
मौके पर संजीव तिवारी, अनिल शर्मा, सोन् यादव अखिलेश यादव, देवेद्र गौतम, चेतन यादव, अवधेश यादव, रिजवान मलिक मौजद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस