1:06 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिसौली: राहुल गांधी–अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में दिल्ली कूच से पहले सपा नेता हाउस अरेस्ट

बिसौली। दिल्ली में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में संभावित प्रदर्शन को देखते हुए जनपद पुलिस अलर्ट मोड पर रही। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने एहतियातन कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की गतिविधियों पर नजर रखी।

बुधवार को लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव एडवोकेट राहुल यादव ‘भीष्म’ के नेतृत्व में दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे समाजवादी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके श्यामपुर हाउस स्थित कैंप कार्यालय पर ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया।

एड. राहुल यादव भीष्म ने पुलिस की इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिना अनुमति किसी भी संगठन या व्यक्ति को प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजराज सिंह यादव, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस