केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए गए धरने से आम जनता को परेशानी हुई और सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की गई।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार NEET सहित सभी मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है, लेकिन कांग्रेस ने लोकतांत्रिक बहस के बजाय राजनीतिक प्रदर्शन का रास्ता चुना। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार युवाओं की हर वास्तविक चिंता का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
