।
बिल्सी बदायूं 21 जुलाई ।
गांव गिरधरपुर में रास्ते को लेकर हुए विवाद में एक पिता और बेटे के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
थाना बिल्सी में तालेवर पुत्र रोशनलाल निवासी गिरधरपुर ने तहरीर देकर बताया कि 6 जुलाई को शाम करीब 6 बजे गांव के रास्ते को लेकर पड़ोसी धर्मवीर, कांती और रघुपाल पुत्र तेजपाल ने उसके बेटे हरिओम को लात-घूसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
बचाने पर आरोपियों ने तालेवर के साथ भी मारपीट की और गाली-गलौज की। इस हमले में पिता और बेटे दोनों को चोटें आई हैं। आरोप है कि आरोपियों ने इलाज के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
20 जुलाई को दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजीव कुमार को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
