1:29 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

संगीत की समृद्धि एवं कलाकारों के संवर्धन के लिए डॉ. मदन मोहन लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के सदस्य एवं बरेली मंडल संयोजक डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

डॉ. मदन मोहन लाल ने कहा कि उत्तराखंड में संगीत नाटक अकादमी की स्थापना होने से भारतीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ युवा कलाकारों, संगीत विद्यार्थियों एवं सांस्कृतिक संस्थाओं को एक सशक्त मंच मिलेगा। इससे प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिलेगी तथा प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन और विकास के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए उचित मंचों की अत्यंत आवश्यकता है। संगीत नाटक अकादमी की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो सकती है।

डॉ. मदन मोहन लाल लंबे समय से भारतीय संगीत, कला एवं कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ के सदस्य एवं बरेली मंडल संयोजक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस