बिल्सी। बदायूं के बिल्सी तहसील क्षेत्र के अंबियापुर गांव में महीनों पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान हो गया है। जिलाधिकारी (डीएम) के निर्देश पर सोमवार को प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क किनारे नाला खुदवाया, जिससे पानी की निकासी संभव हो सकी और ग्रामीणों को राहत मिली। स्थानीय निवासी राम सेवक के अनुसार, गांव में लंबे समय से जगह-जगह पानी भरा रहता था। इसके कारण राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यह समस्या कई महीनो से विकराल रूप ले चुकी थी।
जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने हाल ही में तहसील दिवस में जिलाधिकारी से इस समस्या की लिखित शिकायत की थी। ग्रामीणों ने डीएम से तत्काल समाधान की मांग की थी।
जिलाधिकारी के कडे निर्देशों के बाद सोमवार दोपहर करीब 4:00 बजे प्रशासनिक अमला हरकत में आया। ग्राम पंचायत अंबियापुर के पंचायत सचिव सलीम मिया और लेखपाल दुर्गेश कुमार स्थानीय थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहंचे।
अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेने के तुरंत बाद एक जेसीबी मशीन बुलाईं। इसके बाद सड़क किनारे नाला खुदवाने का कार्य शुरू कराया गया, ताकि रुके हुए पानी को निकाला जा सका। नाला खुदने के बाद रुका हआ पानी तेजी से निकलना शुरू हो गया, जिससे गांव के रास्ते पूरी तरह साफ हो गए। महीनों पुरानी इस गंभीर समस्या से निजात मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और प्रशासन की त्वरित कार्रवार्ड की सराहना की।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
