7:03 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट… फिर फांसी लगाकर दी जान, कानपुर में युवक की मौत

कानपुर के कर्नलगंज थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय सूरज ने इंस्टाग्राम पर भावनात्मक स्टोरी पोस्ट करने के बाद कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्टोरी में लिखा था, “तू फिक्र मत कर मेरी जान, तुझे अपनी शक्ल तो क्या कफन तक देखने का मौका नहीं दूंगा…”

मृतक के परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले की एक युवती से बातचीत को लेकर कुछ लोगों ने सूरज के साथ मारपीट की थी, जिससे वह आहत था। वहीं, सोशल मीडिया पर साझा की गई स्टोरी प्रेम संबंध या ब्रेकअप की ओर भी संकेत करती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.