5:07 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर बिल्सी में अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने धर्मगुरुओं व डीजे संचालकों संग की पीस कमेटी बैठक

बदायूं

सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर बिल्सी में अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने धर्मगुरुओं व डीजे संचालकों संग की पीस कमेटी बैठक

केशव गुप्ता

बदायूं। आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बुधवार को थाना बिल्सी में धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों, पीस कमेटी के सदस्यों तथा डीजे संचालकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में एएसपी ग्रामीण ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उन्होंने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग और समय का पालन करने तथा डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही करने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
एएसपी ग्रामीण ने सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित न करने की भी हिदायत देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिक प्रशासन का सहयोग करें। बैठक में मौजूद धर्मगुरुओं, पीस कमेटी के सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।
बैठक के उपरांत डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार एवं पुलिस बल के साथ थाना बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.