6:45 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज को एसबीआई ने भेंट किए तीन कंप्यूटर

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, बैंक ने दी योजनाओं की जानकारी

बिसौली (बदायूं)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कृषि विकास शाखा ने अपने सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया को तीन कंप्यूटर भेंट किए। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों को बैंक द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही दो करोड़ रुपये के दुर्घटना बीमा सहित बैंक की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने एसबीआई के इस सहयोग के लिए बैंक प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कंप्यूटरों से विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने में काफी सुविधा मिलेगी, जिससे उनका भविष्य और अधिक सशक्त होगा।

इस अवसर पर सहायक बैंक प्रबंधक प्रखर तिवारी, नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, अनिल शंखधार, अश्वनी शर्मा, सुषमा पाल, कपिल कुमार, प्रवीण मिश्रा, संजय कुमार उपाध्याय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बैंक के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस