12:25 am Monday , 17 August 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर। कुल्हाड़ी और गोलियों की गड़गड़ाहट से युवक की मौत, मुकदमा दर्ज

फरसा, कुल्हाड़ी और गोलियों की गड़गड़ाहट से युवक की मौत, एक दर्जन पर मुकदमा दर्ज

बदायूं/जरीफनगर। थाना जरीफनगर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर फरसा, कुल्हाड़ी और फायरिंग से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

मृतक की मां द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस ने करीब एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कादरनगर उर्फ कादर चौक निवासी युवक गांव में एक शादी समारोह से दावत खाकर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में वेगनार कार लगाकर उसका रास्ता रोका गया और फरसा, कुल्हाड़ी तथा गोलियां चलाकर हमला किया गया। गंभीर हालत में युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां घटना के दूसरे दिन उसकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस