6:01 am Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

स्व. ओमकार सिंह यादव के परिजनों से मिले विपिन यादव

सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के निजी सचिव ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

बदायूं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्य सचेतक एवं सांसद धर्मेन्द्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव ने स्वर्गीय ओमकार सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर उनके पैतृक गांव सिंघौला पुख्ता पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने दिवंगत ओमकार सिंह यादव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

विपिन यादव ने कहा कि स्व. ओमकार सिंह यादव का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है और उनकी स्मृतियां सदैव लोगों के बीच जीवित रहेंगी।

इस अवसर पर विपिन कुमार, मंगद सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.