3:08 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने नई सड़कों को जनता को किया समर्पित

लगभग ₹42 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

बदायूँ। विधानसभा क्षेत्र बदायूँ में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने लगभग 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विकास कार्यों का स्वागत किया।

प्रमुख विकास कार्य

🔹 रेलवे स्टेशन रोड, गणेश गोटिया में एटीएम के समीप लगभग ₹13 लाख की लागत से निर्मित सीसी सड़क का उद्घाटन।
🔹 ग्राम पनोटा में भगवान सिंह के मकान से रूपराम के मकान तक लगभग 150 मीटर लंबी सीसी सड़क (लागत लगभग ₹17 लाख) का लोकार्पण।
🔹 पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा निर्मित गांव के मुख्य मार्ग की लगभग ₹12 लाख लागत वाली सड़क का भी उद्घाटन।

विधायक ने क्या कहा?

विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी और अन्य आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस